पंजाब के मोहाली में कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर छुट्टी की घोषणा का ऐलान कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मोहाली के 16 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
वहीं, धमकी मिलने के बाद स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया और पुलिस ने तुरंत विस्तृत जांच शुरू कर दी है। स्कूल अधिकारियों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर छुट्टी की घोषणा की।
बता दें कि, स्कूलों द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद, पुलिस ने शिक्षण संस्थानों की गहन तलाशी ली। उन्होंने आगे बताया कि लक्षित स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने पत्रकारों को बताया- सोलह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं।
नई दिल्ली कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…
नई दिल्ली कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…
हैदराबाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में भाई-बहन की लड़ाई अब परिवार के एक बड़े समारोह…
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों की तैयारियां…
हैदराबाद एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्तूबर, 2026 तक “राजभाषा माह…
नई दिल्ली मक्का और मदीना में करीब 4,000 भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने का…