देश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से क्यों नाराज हुए सचिन पायलट ? कह दी ये बात

राजस्थान के टोंक में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की SIR कार्यशाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि केवल उनके आगे–पीछे घूमे, साफा पहनाने या फोटो खिंचवाने से किसी को टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में टिकट चाहिए तो ढोल-मालाओं से दूर रहकर SIR के तहत गली-मोहल्लों में वास्तविक संगठनात्मक काम करना होगा। अपने संबोधन में पायलट ने कहा कि SIR अभियान पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी है और उसका उद्देश्य यह देखना है कि कहीं कांग्रेस का वोट सुनियोजित तरीके से चोरी तो नहीं किया जा रहा।

सचिन पायलट ने साफ कहा कि अब फोटोशूट का समय बीत चुका है, काम करके दिखाना होगा। पायलट ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन की मंशा के अनुरूप काम नहीं करेंगे, उन्हें टिकट का “मेवा” नहीं मिलेगा। ”आगे आने वाले समय मे पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में टिकिट लेना है तो मेरे आगे-पीछे घूमना, साफे पहनाना और फ़ोटो खींचना छोड़कर फील्ड में काम करें। ढोल और मालायें छोड़ कर एसआईआर का काम करते हुए पार्टी को मजबूत करें।”

पायलट ने एसआईआर को एक अच्छी प्रक्रिया बताया लेकिन साथ ही मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले लाखों नाम गायब होना चुनाव आयोग की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। पायलट ने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख बनाए रखना बेहद जरूरी है। कार्यशाला के दौरान पायलट ने घोषणा की कि वे स्वयं अपने विधानसभा क्षेत्र के BLA के काम का मूल्यांकन करेंगे और देखेंगे कि किसने ईमानदारी से मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम किया और कौन लापरवाह रहा।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कई राज्यों की मतदाता सूचियों की जांच करवाकर उनमें त्रुटियों को उजागर किया है। ये त्रुटियां अनजाने में नहीं हुई है, ये जान-बूझकर साजिशन की गई गलतियां हैं। NDA की सरकार ने बिहार में चलते चुनाव के बीच प्रत्येक महिला के खाते में 10-10 हजार रुपए डालने का काम किया और चुनाव आयोग मूकदर्शक बनकर बैठा रहा।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

9 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

20 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

21 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

23 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

24 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

1 day ago