दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अचानक से प्रदूषण में बढ़ोत्तरी हुई है जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं, बीती रात दिल्ली समेत एनसीआर में धूल की चादर छा गई इसका असर विजिबिलिटी और हवा की क्वालिटी पर भी देखने को मिला। इस दौरान AQI 200 के पार दर्ज हुआ।

बता दें कि, राजधानी के कई प्रदूषण ऑब्जरवेशन केंद्रों पर PM10 और PM2.5 जैसे सूक्ष्म कणों की मात्रा सामान्य से लगभग 20 गुना ज्यादा दर्ज की गई है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस अचानक खराब स्थिति का कारण बताया है। IMD के अनुसार, इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके महसूस किए गए। हालांकि, इसके बाद हवा की रफ्तार धीमी होकर 3-7 किमी/घंटा रह गई, जिससे धूल अब हवा में बनी हुई है और दृश्यता भी 1200-1500 मीटर के बीच बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:

जम्मू कश्मीर में सेना का आतंकियों पर बड़ा प्रहार, जैश के 3 आतंकी किए ढेर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *