राजेंद्र नगर हादसा का जिम्मेदार कौन ? BJP ने उठाए MCD पर सवाल

दिल्ली में जबरदस्त बारिश का दौर जारी है कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारी बारिश के कारण दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर (राजेंद्र नगर हादसा) में एक बड़ा हादसा हो गया है। एक IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भर जाने से UPSC के दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई। मृतक तीनों स्टूडेंट्स की पहचान श्रेया, तान्या और नेविन के रूप में हुई है। श्रेया यूपी के अंबेडकरनगर की रहने वाली थी, तान्या सोनी तेलंगाना की और मृतक छात्र नेविन डालविन केरल का रहने वाला था।

बता दें कि, इस मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.वहीं दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है. दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर छात्रों में जबरदस्त आक्रोश है।

मंत्री आतिशी के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, घटना की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। हम चाहते हैं कि सरकार से कोई यहां आए और उन सभी छात्रों की जिम्मेदारी ले, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है वे अपने एसी कमरों से ट्वीट करके या पत्र लिखकर किसका भविष्य सुधार रहे हैं?

बांसुरी स्वारज ने दिल्ली सरकार को घेरा

वहीं दिल्ली कोचिंग हादसे पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बच्चे यहां अपना भविष्य सवांरने आए थे लेकिन दिल्ली की सरकार ने स्थानीय लोगों की एक नहीं सुनी यहां के विधायक दुर्गेश पाठक से कहा जा रहा था कि वे नाले की सफाई करवाएं लेकिन इसे नहीं करवाया गया बेसमेंट में पूरा पानी भर चुका है और अंदर के फर्नीचर तैर रहे हैं इन मौतों की जिम्मेदार केजरीवाल सरकार है।

क्या बोले MLA दुर्गेश पाठक ?

ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह लो-लाइन एरिया है. इस लाइन से पानी बहता है। नाला या सीवर टूट गया है और पानी बेसमेंट में भर गया है टीमें अपना काम कर रही हैं। बीजेपी को भी जवाब देना चाहिए कि उन्होंने क्या किया पिछले 15 सालों से वे पार्षद हैं, फिर भी नाला क्यों नहीं बनवाया। एक साल में सारे नाले नहीं बन सकते राजनीति की कोई जरूरत नहीं है, अभी महत्वपूर्ण बच्चों की जान है

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

27 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago