ट्रैवल

बच्चों के साथ यात्रा पर जाने के लिए भारत के बेस्ट डेस्टिनेशंस

बच्चों के साथ यात्रा पर जाने के लिए भारत के बेस्ट डेस्टिनेशंस

Which are the best destinations with children?

अरे क्या यार अभी तक कहीं भी घूमने नहीं गए हो? क्या ड़र है बच्चों का…बच्चों के साथ कहां घूमने जाया जाए। ताकि बच्चे भी आराम से घूमने का आनंद ले सके। तो अब आप बिल्कुल चिंता मत कीजिए आज की इस विडियो में आपके लिए लेकर आ गई हूं, ऐसी मस्त-मस्त डेस्टीनेशन जहां आप तो पूरे-पूरे मजे ले ही सकते हैं, साथ ही ये सभी जगह आपके बच्चों को भी बेहद पसंद आने वाली है

क्योंकि यहां जाकर बच्चे ना केवल फ्रेश फिल करेंगे और तो और बच्चे यदि कम उम्र से ही ट्रेवल करेंगे, तो उससे उनकी बौद्धिक क्षमता भी मजबूत हो जाएगी

क्योंकि नई जगह पर घूमने से उन्हें नए कल्चर, नए फूड्स से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इससे उन्हें पता चलता है कि, अपने बिजी डेली रूटीन से कुछ समय अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए जरूर निकालना चाहिए ताकि वो एक बेहतर और शांति पूर्वक जिंदगी जी सके।

तो आइए अब ज्यादा इंतजार ना करते हुए आपको बता देती हूं बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह जहां जाकर आप बिल्कुल खुशी-खुशी वापस लौट सकते हैं, वो भी बगैर किसी टेंशन के।
घूमने से बच्चे मैटीरिएलिस्टिक चीजों की जगह अनुभवों को ज्यादा महत्व देना सीखेंगे। और इस बात से तो कोई नाकार नहीं सकता कि, घूमने से मिलने वाली खुशी का कोई तोड़ नहीं है।

ये आपकी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए बच्चों के साथ ट्रेवल जरूर करना चाहिए। अगर आप भी अपने बच्चों के साथ ट्रेवल करना चाहते हैं, तो अपने देश में ही ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगह हैं, जहां आपको अपने बच्चे के साथ जरूर जाना चाहिए।

आइए जानते हैं, भारत में स्थित ऐसे स्पेशल डेस्टिनेशन, जहां आप अपने बच्चे के साथ घूमने जा सकते हैं सबसे पहली डेस्टिनेशन है
कश्मीर
कश्मीर में जाकर आप जो सुकून और शांति महसूस करोगे, वो शायद ही किसी दूसरी जगह पर जाकर करें। कश्मीर में आप बेताब वैली में बच्चों के साथ हाइकिंग पर जा सकते है। डल झील में बोटिंग कर सकते हैं।

हाउसबोट में नाइट स्टे कर सकते हैं। नेशनल पार्क में जीप सफारी का भरपूर आनंद लें सकते हैं। इतना ही नहीं आप गुलमर्ग में गंडोला राइड से फेज-2 तक जाकर बर्फबारी का एक्सपीरियंस भी लें सकते हैं। और रोज गार्डन में नेचर के बीच समय बिताने से तो आपको बेहद शांति का अनुभव होने वाला है। दूसरी जगह है
नैनीताल
नैनीताल में जाकर आप अपने बच्चों को जू और सेंक्चुअरी में लेकर जा सकते हैं, जहां आप और बच्चे दोनों फूल इंजॉय कर सकते है। यहां आप अपने बच्चों को कई जानवारों को दिखा सकते हैं, जिससे उनको भी जानवरों को लेकर एक नई ऊर्जा पैदा होगी। यहां आप पोनी राइड कर सकते हैं।

वैली में कैंपिंग या पिकनिक पर जा सकते हैं। ईको केव गार्डन में म्यूजिकल फाउंटेन का भी भरपूर आनंद लें सकते हैं। और ये ऐसी जगह है जहां जाकर आप बिल्कुल टेंशन फ्री रह सकते हैं। तीसरी जगह है
उदयपुर
अगर आप उदयपुर जा रहे हैं तो केबल कार राइड से करनी माता मंदिर में दर्शन करें। सज्जनगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में जंगल सफारी का आनंद लें।

अरावली पहाड़ों पर हॉर्स राइडिंग करें और अपने बच्चों को भी हॉर्स राइडिंग करवाएं। उदयपुर में लेक फतेह और लेक पिछोला पर बोट राइड करना बिल्कुल ना भूलें।
गोवा
ये बच्चों की मनपसंद जगह बन जाती है, क्योंकि यहां इतनी सारी एक्टिविटी होती है, जो बच्चों को बहुत एक्साइटिड और खुश करती है। बनाना राइड, डॉल्फिन स्पॉटिंग, पैरासेलिंग, कयाकिंग जैसी एक्टिविटी किसी जानकार की निगरानी में करने से बहुत ही एडवेंचर से भरा होता है। जिसको करने के बाद बच्चों को तो फूल टू मजा आने वाला है।

Ritika Bhardwaj

Share
Published by
Ritika Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago