देश

“पॉपुलर होने का मतलब ये नहीं…ऐसे व्यक्ति का केस क्यों सुने कोर्ट”, रणवीर इलाहाबादिया पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट ?

इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पेरेंट्स को लेकर भद्दा मजाक करना फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को काफी महंगा पड़ गया है। रणवीर पर कई राज्यों में केस दर्ज हुए है । इन्हीं को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में केस को दर्ज करने के लिए अर्जी दाखिल की थी जिस पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को फटकार लगाई है। वल्गर कमेट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि, इनके दिमाग में गंदगी भरी है, ऐसे व्यक्ति का केस हम क्यों सुनें। आप लोगों के माता-पिता की बेइज्जती कर रहे है। पॉपुलर होने का मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी टिप्पणी करें। जिस विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया गया है उससे पूरा समाज शर्मिंदा है।

वहीं, कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को बिना उनकी इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकते है और उन्हें अपना पासपोर्ट ठाणे पुलिस थाने में जमा कराने को कहा है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच पर सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने आगे कहा कि, रणवीर अलहाबिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हम नोटिस जारी कर रहे हैं।फिलहाल ठाणे, जयपुर और गुवाहाटी में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी पर रोक। जांच में पूरा सहयोग करें। जांच अधिकारी के बुलाने पर पेश हों और इस प्रकरण को लेकर कहीं भी कोई और एफआईआर दर्ज न हो। कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर याचिकाकर्ता को जान पर खतरा महसूस हो रहा है तो पुलिस से मदद मांग सकता है ।

आपको बता दें कि, स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में रणवीर इलाहाबादिया गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे। इस शो में एक कंटेस्टेंट से उन्होंने उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ विवादित सवाल पूछा था। उनके इस सवाल का क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जिसके बाद से कई बड़े-बड़े क्रिएटर्स ने उनकी आलोचना की और लोगों का उन पर गुस्सा फुटा। वहीं, उनके पॉडकास्ट में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स ने इनवाइट को कैंसिल कर दिया है।

बता दें कि, विवाद के बाद अब रणवीर ने माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर कहा- मेरा कमेंट सही नहीं था, फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरी स्पेशियलिटी नहीं है। मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं। मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। जो भी हुआ वो कूल नहीं था। मैं किसी के परिवार को बेइज्जत नहीं करना चाहता था। मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का विवादित सेक्शन हटा दिए जाए। मुझसे गलती हुई, इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें।

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: BJP सरकार के इस फैसले से नाराज हुए शिक्षक, जानिए क्या है वजह?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago