Haryana
Haryana: कांग्रेस में समीक्षा बैठक का दौर चल रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आज कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं के साथ पहली अहम बैठक की। यह बैठक के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान, भूपेंद्र सिंह हुडड्, प्रभारी दीपक बाबरिया, हरियाणा पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, अजय माकन, प्रताप सिंह बाजवा को भी बुलाया गया था।
वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, चुनाव में नेताओं ने निजी हित को पार्टी से ऊपर रखा। उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव में पार्टी का हित दूसरे नंबर पर रहा नेताओं का हित हावी रहा। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव परिणामों की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई जाएगी, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।Haryana
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…