हरियाणा

हिसार में क्या बोले PM मोदी ? वक्फ कानून सहित कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि सोमवार को हिसार दौरे पर है। इस दौरान पीएम ने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। वहीं, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, वक्फ कानून कांग्रेस पार्टी की देन है जिससे मुसलमानों को नुकसान ही हुआ है। वक्फ के नाम पर गरीबों से जो लूट हुई है वो अब बंद होने वाला है। कांग्रेस ने वोट बैंक का वाइरस फैलाया है।

हिसार से जुड़ी है कई यादें- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुई है। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी तब यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया था। इन सभी साथियों के परिश्रम ने भाजपा की नींव को हरियाणा में मजबूत किया है। आज मुझे गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है।”

“हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरु”

उन्होंने आगे कहा कि, “आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरु हुई है। यानि अब श्री कृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा प्रभु राम की नगरी से सीधे जुड़ गई है। बहुत जल्द ही यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ाने शुरु होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है। ये शुरुआत हरियाणा की आकांक्षाओं को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने की उड़ान है।”

PM ने कांग्रेस पर वक्फ कानून को लेकर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर वक्फ कानून को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि,’कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है’ बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा। कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है।’ इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से सवाल भी किया कि वो मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:

सलमान खान को फिर मिली धमकी, Whatsapp पर आया ये मैसेज…

admin

Recent Posts

CG: धमतरी में एनीकट में बहे मछुआरे का शव बरामद, मासूम समेत 2 की तलाश जारी

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो…

11 hours ago

3 अगस्त को 10 कंपनियां होंगी एक्स-डिविडेंड, निवेशकों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली  कल 3 अगस्त को 10 कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा…

11 hours ago

तन्वी शर्मा ने जीता ताइपे ओपन खिताब, 17 साल बाद रचा इतिहास

नई दिल्ली भारतीय बैडमिंटन की नई सनसनी तन्वी शर्मा ने अपने करियर की सबसे बड़ी…

11 hours ago

NITTTR भोपाल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं ने जागरूकता दौड़ लगाई

 भोपाल NITTTR भोपाल में भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के…

11 hours ago

CG के छुईखदान के पान को मिला नया बाजार, अब देशभर में बिखरेगी इसकी खुशबू

छुई खदान. शहीद नगरी के नाम से प्रसिद्ध और कभी ‘पान की नगरी’ के रूप…

11 hours ago

Raipur में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं समर्पित

रायपुर. अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा…

11 hours ago