देश

सलमान खान को फिर मिली धमकी, Whatsapp पर आया ये मैसेज…

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान को इस बार मुंबई के वर्ली में स्थित परिवहन विभाग के Whatsapp नंबर पर धमकी भरा मैसेज आया है। मैसेज में लिखा है कि, सलमान खान को घर में घुसकर मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं, वर्ली पुलिस स्टेशन पर मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, अब तक धमकी को लेकर फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है और सलमान या उनकी फैमिली की तरफ से भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि, इस धमकी के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए है। इससे पहले भी सलमान को भी कई बार धमकी मिल चुकी है। एक्टर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की तरफ से कई बार धमकी मिल चुकी है।

आपको बता दें कि, सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस की रेकी तक की गई थी लेकिन टाइट सिक्योरिटी की वजह से हमला टल गया। लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के बाद भी सलमान खान अपने काम को लेकर लगातार एक्टिव है। बीते दिनों फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली धमकियों पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था- ”भगवान, अल्लाह सब उनपर है. जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है बस यही है। कभी-कभी इतने लोगों को लेकर चलना पड़ता है, बस वही प्रॉब्लम हो जाती है।”

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago