Haryana
Haryana: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। वहीं, प्रदेश में 11 बजे तक 18.1 फीसदी मतदान हो गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने हिसार के एक मतदान केंद्र में वोट डाला इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि, पूरा विश्वास है कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। वहीं, कुमारी सैलजा ने पूर्व सीएम और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से बीजेपी में शामिल होने का ऑफर मिलने पर कुमारी सैलजा ने कहा, ‘बीजेपी मेरा स्वागत इसलिए करना चाहती है, क्योंकि वह हरियाणा में बहुत कमजोर है। वह मजबूत नेताओं को अपने साथ लाने के लिए कुछ भी करेगी।’
कुमारी सैलजा से यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस जीती तो हरियाणा में मुख्यमंत्री कौन होगा, उन्होंने कहा कि इसका फैसला आलाकमान करेगा। कांग्रेस आलाकमान का निर्णय ही अंतिम होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव हरियाणा की किस्मत बदलने वाला होगा। हालांकि यह एकतरफा मुकाबला है। कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और जनता की ओर से भी यह संकेत मिल रहा।Haryana
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…
View Comments