Kurukshetra
Kurukshetra: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मतदान जारी है और 11 बजे तक 18.1 तक फीसदी मतदान हो गया है। वहीं, कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, लोगों में काफी उत्साह है, हरियाणा के बहादुर और जागरूक लोग वोट डालेंगे। भाजपा को अपना आशीर्वाद दें… मैं यहां घोड़े पर सवार होकर आया हूं क्योंकि यह शुभ माना जाता है। मेरी मां सावित्री जिंदल, जो हिसार से चुनाव लड़ रही हैं, हिसार के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं, इसलिए हिसार के लोग तय करेंगे कि प्रतिनिधि के रूप में वे किसे चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, हरियाणा में बीजेपी को आशीर्वाद मिलेगा और नायब सिंह सैनी फिर से सीएम बनेंगे.’ वहीं, नवीन जिंदल ने अनिल विज के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘वह (अनिल विज) भी हमारी पार्टी के बहुत बड़े नेता हैं। समय बताएगा कि कौन सीएम बनता है लेकिन अगर किसी बड़े नेता के मन में कुछ है, तो उन्हें अपने मन की बात जाहिर करने का अधिकार है।’Kurukshetra
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…