Uncategorized

Elon Musk ने ऐसा क्या कहा जो भारत में मच गया बवाल?

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और सोशल मीडिया साइट एक्स के मालिक एलन मस्क ने बेलट पेपर से चुनाव करने की वकालत की, तो भारत में ईवीएम को कोसने का कांग्रेसियों को मौका मिल गया। दरअसल अमेरिका में भी राष्ट्रपति चुनाव चल रहे हैं। इलोन मस्क ने चुनाव प्रचार करके हुए कहा कि “EVM से चुनाव में वोटिंग नहीं होनी चाहिए, क्योंकि EVM कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से जुड़ा हुआ होता है और इसे हैक करना संभव है।

वहीं एलन मस्क के इस बयान को लेकर भारत में माहौल गर्म हो गया। कांग्रेस ने फिर से इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने एक्स पर लिखा, ईवीएम हैक किया जा सकता है। अब बताइए क्या मस्क भी गलत बोल रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुए हैं।

जम्मू कश्मीर में तो ईवीएम ठीक थी लेकिन हरियाणा में हारने के बाद कांग्रेस ने फिर से ईवीएम पर सवाल उठा दिए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ईवीएम में गड़बड़ी के कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर रही है। बीजेपी भी इन आरोपो को गलत बता रही है लेकिन कुछ कांग्रेसियों को चुनाव आयोग पर तो भरोसा नहीं हुआ लेकिन इलोन मस्क पर भरोसा जरुर हो गया।

एलन मस्क ने कहा है कि, “मैं एक टेक्निशियन हूं और मैं बस इतना कहनना चाहता हूं कि ईवीएम से वोटिंग नहीं होनी चाहिए. क्योंकि ईवीएम हैक किया जा सकता है. ईवीएम कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से जुड़ा होता है और इसे हैक करना संभव है.”

उनका यह बयान इसलिए मायने रखता है क्योंकि वह लगातार वैज्ञानिकों के साथ अलग-अलग प्रॉजेक्ट पर काम करते रहते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है इसी साल जून में एलन मस्क ने कहा था कि ईवीएम हैक हो सकता है। तब देश में लोकसभा चुनाव चल रहे थे लेकिन बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो ईवीएम पाक साफ हो गई थी, तब ये मामला भी दब गया था लेकिन एक-बार फिर से ईवीएम हैकिंग का जिन्न बाहर आ चुका है और एलोन मस्क का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि अभी दो राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव है अगर बीजेपी जीतती है तो ईवीएम जरुर बदनाम होगी लेकिन अगर कांग्रेस या उसके सहयोगी दल जीतते हैं तो ईवीएम पाक साफ साबित होगी।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago