CO अनुज चौधरी ने ऐसा क्या कह दिया? विपक्ष को लग गई मिर्ची

यूपी का सभंल  इलाका इस वक्त संवेदनशील बना हुआ है। मुस्लिमों का रमजान चल रहा है तो हिंदुओं की भी होली आने वाली है। किसी भी अप्रीय घटना से निपटने के लिए योगी की पुलिस भी सतर्क है। इसी बीच संभल के सीओ अनुज चौधरी ने ऐसा बयान दिया है जो विपक्ष को पसंद नहीं आया, और सीओ अनुज चौधरी पर कार्रवाई की मांग होने लगी है। दरअसल सीओ अनुज चौधरी पर होली और रमजान के दौरान संभल में शंति बनाए रखने की जिम्मेदारी है। इसी को लेकर संभल कोतवाली पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर अनुज चौधरी ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले।

जुम्मा साल में 52 बार आता है:  अनुज चौधरी

शांति समिति की बैठक में सीओ ने दोनों समुदायों के लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘होली का दिन है, जुम्मा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है, मुस्लिम समुदाय के लोगों को किसी को लगता है भाई आपको होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा या जो भी है। तो वो उस दिन ना निकले घर से ना निकले और यदि निकले तो उसका इतना बड़ा दिल होना चाहिए, वो दिल होना चाहिए की भाई सब एक एक जैसे है। रंग तो रंग है जिस तरह पूरे साल इंतजार करता है, मुस्लिम पक्ष ईद का।’

‘हिंदू और मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें’

इसके आगे CO अनुज चौधरी ने आगे कहा ‘इसी तरह से होली का भी इंतजार हिंदू पक्ष करता है। होली रंग डाल के। मिठाई खिला के बुरा न मानो होली इस तरह से मनाई जाती है और ईद में भी लोग सेवैयां बनाते हैं, गले मिलते हैं, एक दूसरे के यहाँ जाते हैं, आते हैं तो सेम उसी तरह का त्यौहार है। तो आप दोनों पक्षों के लिए हिंदू और मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें और अनावश्यक किसी पे।यदि कोई निकल रहा है उसपे रंग ना डालें’

हिंदू पक्ष से भी की अपील

‘ये हिंदू पक्ष के लिए भी हमने भाई यदि कोई उससे बच रहा है तो उसपे भी रंग ना डालें और यदि उस दिन होली का दिन है। सबसे बड़ी बात जिसको लगता है वो रंग का वो बुरा मानेगा तो उस दिन किसी भी हालत में अपने घर से ना निकले अपने घर में रहे। 1 दिन घर में रहे।तो  उसमें शांति भी बनी रहेंगी और एक मैसेज भी अच्छा रहेगा।’

विपक्ष ने उठाए सवाल

सीओ अनुज चौधरी के बयान पर बवाल मच गया। हांलाकि उन्‍होंने किसी खास समुदाय के बारे में कुछ ऐसा कहा नहीं लेकिन फिर भी चौधरी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। आपने भी बयान सुना है और देखा। उन्होंने कहीं भी कुछ ऐसा नहीं कहा सिर्फ जुम्मे को लेकर कहा क्योंकि पुलिस के उपर जिम्मेदारी होती है। शांति बनाए रखने की। उन्होंने तो दोनों समुदाय को लेकर समझदारी की बात कही। लेकिन विपक्ष इस बात से भी चिढ़ गया…समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अनुज चौधरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago