अंकिता भंडारी के पिता ने मामले में VIP कनेक्शन को लेकर क्या कहा ? सामने आया ऑडियो

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में उत्तराखंड की राजनीति में फिर से सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। सीएम धामी ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की घोषणा की है। वहीं, इन सबके बाद एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी, उत्तराखंड महिला मंच की अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी कमला पंत की फोन पर बातचीत हुई है।

ऑडियो क्लिप में वीआईपी एंगल को लेकर वीरेंद्र भंडारी की नाराजगी साफ दिख रही है। बता दें कि, यह बातचीत उस समय की बताई जा रही है, जब शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी केस में CBI जांच की घोषणा की। फोन पर कमला पंत ने वीरेंद्र भंडारी से पूछा कि क्या आपको पता है कि मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की बात कही है? इस पर वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि इसमें उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है, जैसा हमने मांग रखी थी।

उन्होंने आगे कहा कि हमने साफ तौर पर कहा था कि ‘वीआईपी’ को पकड़ने के लिए सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के जज के निगरानी में होनी चाहिए. हमने इस संबंध में मांग पत्र दिया था। मुख्यमंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि अंकिता भंडारी केस की जांच सीबीआई को सौंपेंगे। वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि ‘वीआईपी’ के बारे में भी मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं कहा है। वीरेंद्र ने उस ‘वीआईपी’ की बात की, जिसका नाम शुरुआत से इस मामले में सामने आता रहा है।

ये भी पढ़ें :

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago