टी 20 विश्व कप 2024 ( T20 World Cup 2024) में अगर न्यूजीलैंड को अपनी उम्मीदें बनाए रखनी है तो आज मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
बता दें कि, अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। पूरी टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई जिससे उसे 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद न्यूजीलैंड का रन रेट काफी बिगड़ गया है और वो अपने ग्रुप में सबसे नीचे खिसक गई है।
वहीं, वेस्टइंडीज के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं है और लगातार तीसरी जीत से वह सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगा। दोनों का मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 6 बजे शुरू होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार है-
वेस्टइंडीज : रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर और शाई होप।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…