उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में एक बार फिर से तापमान में इजाफा होने लगा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मिली राहत के अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में लू की संभावना बनने लगी है। मौसम विभाग ने भी कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों में कोई भी सक्रिय प्रणाली नहीं।
वहीं, इस दौरान आसमान साफ रहेगा और शुष्क मौस होने के कारण धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जाएगी और तापमान में इजाफा हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ सकता है। जबकि, पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर 15 अप्रैल तक कुछ स्थानों पर लू की स्थिति और 16 से 18 अप्रैल के बीच कई हिस्सों में भीषण लू की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यानि मंगलवार को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। बता दें कि, इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, आने वाले दिनों में फिर तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…