प्रचंड लू और गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को अगले कुछ दिनों में राहत मिल सकती है। मॉनसून ने समय से दो दिन पहले केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर में अगले 4-5 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। इससे उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत में लू के प्रकोप से राहत मिलेगी।

मॉनसून ने केरल में 30 मई को ही दस्तक दे दी है, जो सामान्य तिथि से दो दिन पहले है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के चार राज्यों – नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को भी मानूसन ने पूरी तरह से कवर कर लिया है। वहीं त्रिपुरा के ज्यादातर हिस्सों में भी पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में मॉनसून के कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों को भी कवर करने की संभावना है। उधर, पूर्वोत्तर में असम, मेघालय और त्रिपुरा के शेष हिस्सों में भी मॉनसून छा जाएगा। इसके अलावा लक्षदीप, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ज्यादातर हिस्सों में भी मॉनसून छाने को तैयार है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि केरल में मॉनसून के जल्दी या देरी से पहुंचने का देश में होने वाली कुल बारिश पर कोई फर्क नहीं पड़ता। यह सबकुछ आगे की मौसमी स्थितियों पर निर्भर करता है।

मौसम विभाग ने इस बार सामान्य के 106 फीसदी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। जून-सितंबर के चार महीनों में सामान्य बारिश 87 सेंटीमीटर होती है। यदि विभाग का आंकलन सही निकला तो इस बार यह छह फीसदी ज्यादा होगी।

देश के शहरों में मॉनसून के आगमन की तिथियां:
केरल 30 मई
चेन्नई 4 जून
मुंबई 11 जून
रायपुर 16 जून
जमशेदपुर 14 जून
आईजोल 05 जून
वाराणसी 20 जून
गया 16 जून
अजमेर 01 जुलाई
लखनऊ 23 जून
आजमगढ़ 20 जून
छपरा 18 जून
आगरा 30 जून
दिल्ली 27 जून
भिवानी 03 जुलाई
पिथौरागढ़ 20 जून
चंडीगढ़ 26 जून
लद्दाख 23 जून

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago