‘पीएम को हो गया है अहंकार”, CM अरविंद केजरीवाल का मोदी पर हमला

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार हो गया है. खुद को उन्होंने भगवान घोषित कर दिया है. इंटरव्यू में केजरीवाल ने ये बातें कही हैं. जब CM केजरीवाल से सवाल किया गया कि उन्होंने इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार किया है. क्या इसका कोई फायदा होगा. इस पर उन्होंने कहा कि गीता में लिखा है कि कर्म करना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए. मैंने चुनाव प्रचार किया है. उसका रिस्पांस बहुत अच्छा रहा है.

दिल्ली सीएम ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी महंगाई पर बात नहीं कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को लेकर जनता में रोष है. लोग महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बहुत त्रस्त हैं. बीजेपी से लोगों का मोहभंग हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मुद्दों पर बात नहीं की है, बल्कि 2 महीने से वह इधर-उधर की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शरद पवार को भटकती आत्मा कहते हैं तो उद्धव ठाकरे को बाला साहेब ठाकरे की नकली संतान बताते हैं. क्या जनता उनको इन मुद्दों पर वोट देगी.

पीएम मोदी को हो गया है अहंकार: केजरीवाल

केजरीवाल ने पीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनमें अहंकार देखने को मिल रहा है. CM केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को इन दिनों अहंकार हो गया है. वह कह रहे हैं कि वह अपनी मां के कोख से पैदा नहीं हुए हैं, बल्कि भगवान के अवतार हैं. वह अपने आप को भगवान को घोषित कर चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में खुद को प्रधान सेवक बताया, फिर 2019 में खुद को चौकीदार कहा और अब 2024 में खुद को भगवान घोषित कर दिया है.

CM केजरीवाल से पूछा गया कि पंजाब में इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि भगवंत मान की जगह राघव चड्ढा को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा? इस सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की बातें गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं. उन्होंने पंजाब में जाकर कहा कि 4 जून को सरकार गिरा दूंगा और भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटा दूंगा. क्या आप सोच सकते हैं कि 75 साल में किसी गृह मंत्री ने इस तरह का गुंडागर्दी वाला बयान दिया हो. अमित शाह की धमकी जवाब जनता 1 जून को देगी.

admin

Recent Posts

ट्रायल रूम में छिपा कैमरा मिलने से हड़कंप, चिड़ावा में बवाल; शोरूम सील, जांच जारी

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने…

3 hours ago

जयपुर अतिक्रमण कार्रवाई पर हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला, “बुलडोजर की ताकत से नहीं चलता लोकतंत्र”

राजस्थान की राजनीति में जयपुर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नया विवाद…

4 hours ago

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर…

5 hours ago

बुलेट और 2 लाख दहेज में नहीं मिलने के कारण, बाराती-घराती में चले लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय…

6 hours ago

पीएम मोदी ने बनाया भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, बोले-‘जनसेवा सबसे बड़ा धर्म…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे संविधान…

8 hours ago

अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर, सामने आई ये वजह

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे…

9 hours ago