बिभव कुमार को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अदालत ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और इसे पूरा होने में समय लगेगा. केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित तौर पर हमला किया था.

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने कहा कि मुझे लगता है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और इसे पूरा होने में समय लगेगा. दोनों पक्षों की दलीलों और तथ्यों को देखते हुए आरोपी बिभव कुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जाए और 14 जून को पेश किया जाए.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने “उचित जांच” करने और आरोपी को सबूतों से छेड़छाड़ करने या गवाहों को कोई धमकी या प्रलोभन देने से रोकने के लिए बिभव कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करते हुए एक आवेदन प्रस्तुत किया था. वहीं बिभव कुमार के वकील करण शर्मा ने दिल्ली पुलिस की याचिका का विरोध किया. इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने बिभव कुमार की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका की स्वीकार्यता पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है.

इससे पहले सोमवार को बिभव कुमार की जमानत याचिका को सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि स्वाति मालीवाल द्वारा एफआईआर दर्ज कराने में कोई “पूर्व-चिंतन” नहीं किया गया था और उनके आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता. बिभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था, उन्हें उसी दिन मजिस्ट्रेट अदालत ने 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था. जबकि उन्हें पिछले शुक्रवार को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. बिभव कुमार के खिलाफ 16 मई को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

13 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

13 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

13 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

13 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

13 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

13 hours ago