हम रोटी कम खा लेंगे लेकिन… BJP पर निशाना साधते हुए बोले CM केजरीवाल

CM Arvind Kejriwal: मैं देश बचाने की अपील करने आया हूं। हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे लेकिन तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश तानाशाही (despotic) की तरफ बढ़ रहा है। आप सभी केंद्र में हमारे हाथ मज़बूत कीजिए। अगर आपने पंजाब की 13 की 13 सीट आम आदमी पार्टी (AAP) को दे दी तो दिल्ली में हमारी ताकत बढ़ेगी। आप हमारे हाथ मज़बूत कीजिए। ये बातें पंजाब में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कही। केजरीवाल ने इस दौरान BJP और पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर निशाना साधा।

लोकसभा चुनाव-2024 अंतिम चरण में पहुंच गया है। 1 जून को सातवें चरण का अंतिम मतदान होना है। अंतिम चरण के चुनाव के लिए भी सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल रविवार को पंजाब में चुनावी रैली की। इस दौरान दिल्ली सीएम ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि आप सभी केंद्र में हमारे हाथ मज़बूत कीजिए। अगर आपने पंजाब की 13 की 13 सीट आम आदमी पार्टी को दे दी तो दिल्ली में हमारी ताक़त बढ़ेगी। पंजाब के कई ऐसे मसले हैं, जिनके लिए हमें केंद्र सरकार से लड़ना पड़ेगा। आप हमारे हाथ मजबूत कीजिए।

उन्होंने कहा कि हम पंजाब के हक के लिए लड़ जाएंगे। आपके सारे मसलों का समाधान हो जाएगा। आप खुद सोचिए। आपकी विधानसभा में कानून पास होते हैं तो गवर्नर उसे लेकर बैठ जाते हैं, फिर क्या फायदा हुआ? अगर आप हमें 13 सांसद देंगे तो आपके बिल को रोकने की गवर्नर की हिम्मत नहीं होगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं देश बचाने की अपील करने आया हूं। हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे लेकिन तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। राज्यपाल विधानसभा के द्वारा पारित बिलों को रोककर जनतंत्र के ऊपर प्रहार कर रहे हैं। इसके खिलाफ एकजुट हमें एक साथ आवाज उठानी पड़ेगी।

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

10 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

10 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

11 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

13 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

14 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago