प्री-मानसून बारिश की जलभराव से जूझ रहा केरल, केंद्र ने दिया 200 करोड़ का ऑफर

तिरुवनंतपुरम: केंद्र सरकार ने केरल में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 200 करोड़ रुपये की मदद देने की पेशकश की है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री और भाजपा के तिरुवनंतपुरम लोकसभा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को ट्वीट कर दी।

केंद्र सरकार ने यह मदद शहरी विकास कार्यक्रम के तहत पेश की है। हाल ही में, तिरुवनंतपुरम में मानसून पूर्व बारिश के कारण भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी।

चंद्रशेखर ने ट्वीट में लिखा, “केरल की वामपंथी सरकार से इस महीने के अंत तक तिरुवनंतपुरम के लिए प्रस्ताव केंद्र को सौंपने का आग्रह करता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने तिरुवनंतपुरम के लिए शहरी बाढ़ शमन कार्यक्रम के तहत ₹ 200 करोड़ की परियोजना के लिए सहायता की पेशकश की है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केरल सरकार को अब तिरुवनंतपुरम के लिए एक प्रस्ताव तैयार करके जमा करना चाहिए। इस प्रस्ताव को 24 मई तक केंद्र सरकार को सौंपना होगा।

चंद्रशेखर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारी बारिश के कारण होने वाली बाढ़ की समस्या का समाधान करना है, जो “तिरुवनंतपुरम के लोगों के जीवन पर कहर बरपाती है।”

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह, केरल में मानसून पूर्व बारिश के कारण तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और त्रिशूर सहित कई शहरों में भारी जलभराव हो गया था। मौसम विभाग ने एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

4 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

4 hours ago