Categories: देश

“पूरा आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमान को देने की कोशिश…”- PM मोदी

Lok Sabha Election 2024. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मऊ के रतनपुरा में तीन लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पहले पूर्वांचल में माफिया पैदा होते थे, उनको सपा और कांग्रेस के लोग संरक्षण देते थे. लेकिन अब पिछले 10 सालों से यही पूर्वांचल देश का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुन रहा है. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि आने वाले 1 जून को एनडीए और भाजपा प्रत्याशी को अपना वोट देकर देश का पीएम चुनने में सहयोग दें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक जून को मतदान से पहले ही पूर्वांचल अपना मन बना चुका है कि भाजपा को ही जिताना है, गरीब बेटे को ताकत देनी है. जो आपकी सेवा में दिन-रात एक कर लगा हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार पक्का घर बनाने के साथ पक्की गली बना रही है. लोगों का आशीर्वाद अब मोदी के साथ है. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन और सपा के लोग पूर्वांचल को पिछड़ा बनाए रखने की साजिश रच रहे हैं. सपा की सरकार में जमीन पर कब्जा किया गया, दंगाइयों को ताकत दी गई. वही लोग अब माफिया की मौत पर आंसू बहा रहे हैं.

पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे गठबंधन से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. यह लोग सभी जातियों को आपस में लड़ा रहे हैं और मुद्दों से भटकने का प्रयास कर रहे हैं. इंडी गठबंधन संविधान बदलने की फिराक में लगा है. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश में लगे हुए हैं. यह सभी लोग एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं. पूरा आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमान को देने की कोशिश हो रहे हैं. बहुसंख्यक समाज को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है.

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

3 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

4 hours ago