सरस्वती नदी में पानी बहता दिखेगा, हिमाचल से हरियाणा तक पानी लाने की प्लानिंग

हरियाणा सरकार का सरस्वती हेरिटेज बोर्ड अब एक बड़ी योजना पर काम कर रहा है। इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश से पानी लाकर सरस्वती नदी में डाला जाएगा ताकि यह नदी सालभर बहती रहे। यह कदम न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अहम है, बल्कि पानी की कमी से जूझते इलाकों के लिए भी राहत लेकर आएगा। सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने हाल ही में हरियाणा स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (HARSEC) के निदेशक सुल्तान सिंह और सेंट्रल वाटर कमीशन के उप निदेशक पी. दोरजे जांबा के साथ ऑनलाइन बैठक की। इन अधिकारियों ने हिमाचल की नदियों पर पहले भी कई काम किए हैं, इसलिए उनके अनुभव का लाभ इस प्रोजेक्ट में लिया जा रहा है

टौंस नदी के जरिए सरस्वती में डाला जाएगा पानी

योजना के अनुसार, सतलुज नदी का पानी हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर और नाहन होते हुए टौंस नदी के माध्यम से सरस्वती नदी में डाला जाएगा। इसके अलावा सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, व्यास और सतलुज जैसी अन्य नदियों के पानी का उपयोग भी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की नदियों के लिए किया जा सकता है। हरियाणा में शिवालिक पहाड़ियों के पास स्थित नाहन से भी टौंस नदी का पानी सरस्वती में लाने की योजना बनाई जा रही है। इस पूरे प्रोजेक्ट को आदि बद्री से जोड़कर तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को सौंपा जाएगा।

सरस्वती नदी के उद्गम स्थल पर बन रहा डैम और बैराज

फिलहाल आदि बद्री में सरस्वती नदी के उद्गम स्थल पर डैम और बैराज बनाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के छिलोर गांव में लगभग 350 एकड़ में एक बड़ी झील बनाई जा रही है, जिससे पानी संग्रहित कर सरस्वती में छोड़ा जा सके। पिछले तीन वर्षों में सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के प्रयासों से लगभग 400 किलोमीटर क्षेत्र में बरसात के दिनों में नदी में पानी बहाया गया है। यह योजना केवल एक धार्मिक कदम नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण सुधार और जल प्रबंधन की दिशा में भी एक ऐतिहासिक पहल है।

दूसरे चरण में पूरे साल पानी बहेगा 

बोर्ड की ओर से पहले चरण में नदी को बहने लायक बनाया गया। अब दूसरे चरण में इसे पूरे साल पानी बहने की तैयारी है। इसके तहत सोलन के ऊपर एक चैनल बनाकर सोम नदी के रास्ते सतलुज का पानी सरस्वती में लाया जाएगा। बोर्ड का फोकस अब शिवालिक रेंज में पानी के कैचमेंट एरिया को भी जोड़ने पर है। अभी तक सरस्वती से जुड़े नालों को खोला जा चुका है, जो पहले बंद पड़े थे।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

21 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

22 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago