रोहित शर्मा के बाद क्या विराट कोहली भी नहीं खेलेंगे टेस्ट क्रिकेट ? जानिए क्या है पूरी खबर ?

भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन यानि रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर से सन्यांस के बाद अब ऐसी खबर आ रही है कि किंग कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से ROKO का युग खत्म हो गया है। 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया और 10 मई को खबर आई है कि विराट भी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। हालांकि, अभी विराट और बीसीसीआई की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, मिल रही जानकारी के मुताबिक विराट कोहली ने बीसीसीआई (BCCI) को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की जानकारी दे दी है। ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर विराट टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, BCCI के एक अधिकारी ने कोहली से इस फैसले पर दोबारा सोचने की अपील की है। अब ऐसे में देखना होगा कि सेलेक्शन कमेटी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम करेगी तब ही विराट के भविष्य को लेकर फैसला हो सकता है।

बता दें कि, टी20 विश्व कप के बाद रोहित और विराट ने एक साथ टी20 फॉर्मेट से संन्यास का एलान किया था। रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी में ल‍िखा था- सभी को नमस्कार, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं, व्हाइट बॉल जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आपका शुक्रिया। मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा।

रोहित शर्मा का वनडे इंटरनेशनल करियर
* 273 मैच, 11168 रन, 48.76 एवरेज
* 32 शतक, 58 अर्धशतक, 92.80 स्ट्राइक रेट
* 1045 चौके, 344 छक्के, 9 व‍िकेट

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर
* 67 मैच, 4301 रन, 40.57 एवरेज
* 12 शतक, 18 अर्धशतक, 57.05 स्ट्राइक रेट
* 473 चौके, 88 छक्के, 2 व‍िकेट

रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर
* 159 मैच, 4231 रन, 32.05 औसत
* 5 शतक, 32 अर्धशतक, 140.89 स्ट्राइक रेट
* 383 चौके, 205 छक्के, 1 व‍िकेट

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट कर‍ियर
* 123 टेस्ट, 210 पारी, 9230 रन, 46.85 एवरेज,
* 30 शतक, 31 अर्धशतक, 55.57 स्ट्राइक रेट
* 1027 चौके, 30 छक्के

विराट कोहली का वनडे (ODI) क्रिकेट कर‍ियर
*302 वनडे, 290 पारी, 14181 रन, 57.88 एवरेज
*51 शतक, 74 अर्धशतक, 5 विकेट, 93.34 स्ट्राइक रेट
*1325 चौके, 152 छक्के

विराट कोहली का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट कर‍ियर
*125 टी20, 117 पारी, 4188 रन, 48.69 एवरेज,
*1 शतक, 38 अर्धशतक, 4 विकेट
* 369 चौके, 124 छक्के

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago