राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश होने के बाद गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत तो मिली है लेकिन उमस से हाल-बेहाल हो रखा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली में हल्की से गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जलभराव की आशंका ज्यादा रहती है।
मौसम विभाग की मानें तो इस बार दिल्ली में मॉनसून 27-30 जून से पहले ही दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि 24 जून तक मॉनसून राजधानी में एंट्री कर जाएगा। जून महीने में अब तक 87.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 18% ज्यादा है। वहीं, IMD ने 23 से 25 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभावना जताई है। 24 से 27 जून तक बादल छाए रहने, गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है।
बता दें कि, इस दौरान दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…