‘2013 का वक्फ संशोधन कट्टरपंथियों और भू माफियाओं को खुश करने का प्रयास था’, PM मोदी का आरोप

देश में अब वक्फ का नया कानून लागू हो चुका है। बेशक कुछ विपक्षी पार्टियां इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई हैं। वहीं इसको लेकर अब पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा है। साथ ही कहा कि नए वाक्फ के कानून से मुस्लिम समाज का हित होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे पसमांदा मुस्लिमों, महिलाओं और गरीबों के हित में काम होगा।  उन्होंने कहा कि देश अब तक तुष्टिकरण की राजनीति से चलता आया है और उसका हमें खामियाजा  भी भुगतना पड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति कोई नई नहीं है। इसका बीज तो स्वतंत्रता संग्राम के समय ही बो दिया गया था

‘कट्टरपंथियों और भू माफियाओं को खुश करने का प्रयास’

एक चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘2013 में कानून में किया गया संशोधन मुस्लिम कट्टरपंथियों और भू माफियाओं को खुश करने का प्रयास था। इस कानून को ऐसा रूप दिया गया कि उसने संविधान के ऊपर खड़ा होने का भ्रम पैदा किया। जिस संविधान ने न्याय के रास्ते खोले। उन्हीं रास्तों को वक्फ कानून ने संकुचित कर दिया और इसके दुष्परिणाम क्या हुए कट्टरपंथियों और भू माफियाओं के हौसले बुलंद हुए।

‘ईसाईयों की जमीनों, गुरुद्वारों की जमीनों पर दावा’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ‘केरल में ईसाई समाज के ग्रामीणों की जमीन पर वक्फ के दावे, हरियाणा में गुरुद्वारों की जमीनों पर दावा, कर्नाटक में किसानों की जमीन पर दावा, कई राज्यों में गांव के गांव हजारों हेक्टेयर जमीन अब एनओसी और कानूनी उलझनों में फंसी पड़ी है। मंदिर हो, चर्च हो, गुरुद्वारे हो, खेत हो, सरकारी जमीनें हों, किसी को भी अब भरोसा नहीं रह गया था। कि उनकी जमीन उनकी ही रहेगी। सिर्फ एक नोटिस आता था और लोग अपने ही घर और खेत के लिए कागज ढूंढ़ते रह जाते थे, जो कानून न्याय के लिए था। वो डर का कारण बन गया। ये कैसा कानून था?’

गरीब और पसमांदा मुसलमानों का भला होगा

पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं देश की संसद को सर्वसमाज के हित में मुस्लिम समाज के हित में एक शानदार कानून बनाने के लिए बधाई देता हूँ। अब पवित्र भावना की भी रक्षा होगी और गरीब पसमांदा मुसलमान, महिला, बच्चे सबके हक भी महफूज रहेंगे।’

‘वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधन कर न्याय किया’

पीएम ने बताया कि वक्फ पर हुई डिबेट दूसरी सबसे लंबी बहस थी। इसे सदन में दोबारा लाने से पहले जेपीसी की 38 बैठकें हुई थीं। ये दिखाता है कि भारत में लोकतंत्र कितना प्रभावी है। पीएम मोदी ने कहा कि वक्फ बोर्ड की ताकत इतनी थी कि हर कोई डरा रहता था, कि कब नोटिस न आ जाए। नोटिस आया नहीं कि लोग कानूनी लड़ाई में उलझ जाते थे। वह भी उस जमीन के लिए जो उनकी अपनी हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि हमने वक्फ बोर्ड एक्ट लाकर न्याय किया है और इससे सारी विसंगतियां दूर हो जाएंगी। हांलाकि अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और अब देखना होगा किय सुप्रीम कोर्ट इस पर क्या फैसला करता है।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago