बिहार में पहले चरण के मतदान शुरू हो गया है। 18 जिलों की 121 सीटो पर वोटिंग हो रही है। वहीं, इन सीटों में कुछ सीट बेहद खास है क्योंकि यह सीट बड़े नेताओं की सीट है। राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव, महुआ से तेज प्रताप यादव, तारापुर, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, अलीनगर सीट से सिंगर मैथिली ठाकुर बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की लखीसराय, मोकामा सीट जहां से JDU के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह चुनाव लड़ रहे है।
RJD के उम्मीदवार दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की रघुनाथपुर सीट है। वहीं, इसके अलावा दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी और चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि, चुनाव आयोग ने वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। लाइव वेबकास्टिंग के जरिए सभी बूथों की निगरानी की जा रही है। पहले चरण में तीन करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिरार का प्रयोग करेंगे।
वहीं, लालू परिवार ने अपने मतदान का अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने वोट डाल दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है.” पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं. उन्होंने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को विशेष बधाई दी और कहा, “याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!”
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…