दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेंगे। दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और करीब 700 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, 8 फरवरी को परिणाम आएंगे।
वहीं, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर दिल्लीवासियों को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की है। पीएम ने कहा कि, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!’
बता दें कि, दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने वोटिंग शुरू होने से पहले यमुना घाट पर पूजा-अर्चना की। वहीं, त्रिकोणीय मुकाबले में जहा एक तरफ आम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दिल्ली की सत्ता पर फिर वापसी करने की तैयारी करेंगे।
आपको बता दें कि, देर रात दिल्ली की सीएम आतिशी ने देर रात अपनी विधानसभा क्षेत्र कालकाजी में घूमती रही। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा किया कि, नेहरू कैंप में दारू और पैसे बांटते उन्होंने लोगों को पकड़ा। वहीं, उनके साथ आप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…