उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC)लागू होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इसका ऐलान किया है। इसके साथ ही सीएम भूपेंद्र पटेल ने UCC के लिए मसौदा तैयार करने के लिए 5 सदस्यी कमेटी के गठन किया है। ये कमेटी 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 5 सदस्यों की ये कमेटी यूसीसी के संबंध में जनता से सुझाव मांगेगी साथ ही सभी धर्मों नेताओं और धर्मगुरूओं से भी चर्चा करेगी। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल का कहना है कि हम संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने देश में नागरिकों के समान हक के लिए कॉमन सिविल कोड पर अमल करने का फैसला लिया है। इसी सिलसिले में आज गुजरात सरकार ने कॉमन सिविल कोड के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति में रंजना देसाई के अलावा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सीएल मीणा, वकील आरसी कोडेकर, पूर्व कुलपति दक्षेश ठाकर और सामाजिक कार्यकर्ता गीता श्रॉफ शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…