Uncategorized

महाकुंभ के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, संगम में करेंगे पवित्र स्नान

पीएम नरेंद्र मोदी आद प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। पीएम महाकुंभ में पहुंचकर संगम में पवित्र स्नान करेंगे। वहीं, उनके दौरे से पहले सभी इंतजाम कर लिए गए है और सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ ही एयर, रोड फ्लीट और वॉटर फ्लीट का भी रिहर्सल हो चुका है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

PM मोदी पांच फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह प्रयागराज एयरपोर्ट से से DPS हैलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वह 10.45 पर अरेल घाट जाएंगे। वह अरेल घाट पर नाव के जरिए महाकुंभ पहुंचेंगे। प्रयागराज में संगम पर सुबह 11 बजे वह पवित्र स्नान करेंगे। महाकुंभ मेले में 11 से 11.30 बजे का समय प्रधानमंत्री के लिए आरक्षित है। पीएम मोदी पवित्र स्नान के बाद 11.45 पर बोट के जरिए अरेल घाट लौटेंगे। यहां से वह डीपीएस हैलीपैड होते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12.30 बजे वायुसेना के विमान से प्रयागराज से लौट जाएंगे।

गंगा आरती भी करेंगे PM मोदी

पीएम मोदी संगम में स्नान के बाद मां गंगा की पूजा और आरती करेंगे। इस दौरान वो अखाड़ों, आचार्यवाड़ा, दंडीवाड़ा और खाकचौक के प्रतिनिधियों से मुलाकत और बातचीत करेंगे। पीएम मोदी का कार्यक्रम काफी छोटा हो गया है। करीब एक घंटे बाद यहां से वह लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज से लेकर महाकुंभ मेला क्षेत्र तक तैयारी की जा रही है। इसके अलावा पहले से तय किए गए सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सोमवार को एयर, वाटर फ्लीट रिहर्सल भी हुआ।

admin

Recent Posts

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…

30 minutes ago

31 minutes ago

Uttarakhand News: उम्र छोटी, हौसले बुलंद! माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले रियांश-प्रिशा से मिले CM धामी, सफलता पर दी बधाई…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…

1 hour ago