हरियाणा में आज यानि रविवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए है। सुबह 8 बजे से 32 जगह आम चुनाव तो आठ जगह उपचुनाव है। वहीं, पानीपत नगर निगम के आम चुनाव नौ मार्च को होंगे। बता दें कि, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। जबकि बाकी सभी स्थानों के नतीजे 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
आपको बता दें कि, हरियाणा में दो बड़े शहरों अंबाला और सोनीपत में मेयर पद के लिए सिर्फ उपचुनाव हो रहा है। वहीं, हिसार, रोहतक, मानेसर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और यमुनानगर में मेयर के साथ-साथ वार्ड पार्षदों का भी चुनाव हो रहा है। इस बार मेयर पद के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में है।
वहीं, बीजेपी ने इस चुनाव के लिए अफनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। आपको बता दें कि, 55 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस चुनाव में उपयोग करेंगे। जिनमें 27 लाख पुरुष, 24 लाख महिला और 184 मतादाता शामिल है। वोटिंग के लिए 5,126 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें से 393 संवेदनशील और 531 अति संवेदनशील केंद्र घोषित किए गए है। जबकि, राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए है।
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…
कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…
नागपुर भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2…
नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…
नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…
नई दिल्ली पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…