देश

VOICE OF RAJASHTAN: RAJASHTAN की आवाज कैसे बने हुनमान बेनीवाल ?

VOICE OF RAJASHTAN: RAJASHTAN की आवाज कैसे बने हुनमान बेनीवाल ?

राजस्थान की राजनीति में अगर कोई नेता बिना डरे, बिना झुके सीधी बात करता है… तो वो नाम है, हनुमान बेनीवाल। कभी सत्ता के साथ, तो ज़्यादातर सत्ता के खिलाफ। हनुमान बेनीवाल का जन्म नागौर ज़िले के एक किसान परिवार में हुआ। वे जाट समुदाय से आते हैं, जहां राजनीति, संघर्ष और सामाजिक चेतना घर-घर में चर्चा का विषय रही है। उनकी पहचान शुरू से ही एक ग्राउंड लेवल नेता की रही, जो मंच से ज़्यादा सड़क पर दिखता है।

हनुमान बेनीवाल ने राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से की। कॉलेज के दिनों में ही वे अन्याय के खिलाफ खुलकर बोलने लगे। यहीं से उनका स्वभाव साफ दिखा… न कोई झिझक, न कोई डर।

साल 2008 में हनुमान बेनीवाल नागौर से विधायक बने। इसके बाद 2013 में भी जीत दर्ज की। उस समय वे बीजेपी से जुड़े हुए थे। लेकिन सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ कई बार सवाल खड़े किए। यही वजह बनी, पार्टी से टकराव की।

जब बीजेपी से मतभेद बढ़े, तो हनुमान बेनीवाल ने सीधा फैसला लिया… अपनी अलग पार्टी साल 2018 में बना ली… राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी के RLP… नारा साफ था…. किसान, जवान और नौजवान।

साल 2018 विधानसभा चुनाव…          RLP ने सीमित सीटों पर चुनाव लड़ा, खुद बेनीवाल खींवसर से विधायक बने…. 2019 लोकसभा चुनाव, RLP ने बीजेपी से गठबंधन किया…और हनुमान बेनीवाल नागौर से सांसद बने… भारी अंतर से जीत के बाद राष्ट्रीय पहचान मिली…

वहीं, 2023 विधानसभा चुनाव में RLP को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, कई सीटों पर हार, लेकिन राजनीतिक मौजूदगी बनी रही…

हनुमान बेनीवाल की पहचान,    आक्रामक भाषण,   तीखे शब्द,   सत्ता से सीधी टक्कर, बिना स्क्रिप्ट के बोलना, विधानसभा हो या संसद, वे सीधे अधिकारियों और मंत्रियों से भिड़ जाते हैं।

उनके बयान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अफसरों पर हमला, कभी सरकार की नीतियों पर, कभी मुख्यमंत्री पर सीधा कटाक्ष… उनके समर्थक कहते हैं… “ये जनता की आवाज़ हैं।”

वहीं, आलोचक कहते हैं… “ये ज़्यादा आक्रामक हैं।”… लेकिन एक बात तय है, हनुमान बेनीवाल को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता…

आज के समय में हनुमान बेनीवाल राजस्थान सरकार को लगातार घेरते रहते हैं…

  • किसानों के मुद्दे

  • भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक

  • बेरोज़गारी

  • कानून व्यवस्था

मुख्यमंत्री पर वे अक्सर तीखे तंज कसते हैं। उनका कहना साफ है, “मैं सत्ता में रहूँ या नहीं, आवाज़ उठाता रहूँगा।”

समर्थकों के लिए हनुमान बेनीवाल… किसान नेता, जाट समाज की आवाज़, सिस्टम से लड़ने वाला नेता हैं…

जबिक विरोधियों के लिए, विवादित,  उग्र, और बेतुके बयानबाज़ हैं…

हनुमान बेनीवाल राजनीति के उस रास्ते पर हैं, जहां चुप रहना विकल्प नहीं। वे हारें या जीतें, लेकिन सवाल उठाना कभी नहीं छोड़ते। और शायद यही वजह है कि राजस्थान की राजनीति में उनका नाम हमेशा चर्चा में रहता है।

“कुछ नेता सत्ता के लिए राजनीति करते हैं, और कुछ राजनीति में रहकर सत्ता से लड़ते हैं।”

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago