वक्फ कानून

वक्फ कानून को लेकर देश में सियासी और सामाजिक टकराव तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां नए वक्फ संशोधन कानून को अल्पसंख्यकों के हित में बता रही है, वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) समेत कई मुस्लिम संगठन इसे शरियत और संविधान के खिलाफ मानते हुए विरोध कर रहे हैं। AIMPLB की अगुवाई में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘तहफ्फुज-ए-औकाफ कारवां’ नाम से बड़ा आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक नेताओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की रक्षा और नए कानून को वापस लेने की मांग को मजबूती से उठाना था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *