प्रयागराज पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ 2025 को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि महाकुंभ को धार्मिक आयोजन की जगह राजनीतिक मंच बना दिया गया है। अखिलेश यादव का आरोप है कि इस आयोजन का इस्तेमाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कुंभ जैसे पवित्र आयोजन में राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं घुसाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
