Khajoor ka Halwa: घर पर बनाएं स्वादिष्ट खजूर का हलवा, सेहत का भी ख्याल रखेगा खजूर का हलवा, जानिए खजूर का हलवा बनाने की रेसिपी।

Khajoor ka Halwa: घर पर बनाएं स्वादिष्ट खजूर का हलवा

क्या आपने खजूर का हल्वा खाया है। अगर हां तो बहुत अच्छा है और अगर नहीं खाया है तो आज हम आपको खजूर के हल्वे की एक ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं जिसे अगर आप घर पर बनाते हैं, तो आप भूल जाएंगे कि, आपके खाने की कैपेसिटी क्या है, क्योंकि ये इतना स्वादिष्ट जो बनने वाला है।

इतना ही नहीं आप अपनी उंगलियां तक चाटने को मजबूर हो जाएंगें। खजूर एक ऐसी चीज है जो आपको ना केवल खाने का स्वाद देती है, बल्कि इसके साथ-साथ खजूर के अनगीनत फायदे हैं, जो आपकी सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है। खजूर का हल्वा आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगने वाला है।

खजूर का हल्वा आपके दिन को बना देगा। और तो और आप इसे किसी स्पेशल फंक्शन या किसी त्योहार पर भी आराम से बना सकते हैं। इससे ना केवल आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग होती है बल्कि ये आपकी मेंटल हेल्थ और साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। और इन सब के अलावा भी खजूर आपकी नार्मल लाइफ में भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि, पाचन की समस्या से हर उस व्यक्ति को जूझना पड़ता है जो ऑफिस में लंबे टाइम तक काम करने के लिए बैठे रहते हैं।

और अगर आपका पाचन सही नहीं होगा, तो भी इससे आपको तमाम बीमारी होने का खतरा बना रहता है। इन सब बीमारियों से बचने के लिए आप अपनी डेली लाइफ में भी खजूर के सेवन को शामिल कर सकते हैं। तो अब ज्यादा टाइम ना लगाते हुए आइए आपको बताते हैं कि, आप अपने घर पर ही आसानी से कैसे बना सकते हैं खजूर का हल्वा । सबसे पहले आइए जान लेते हैं, खजूर का हल्वा बनाने के लिए हमें किस सामग्री की आवश्यकता होगी।

खजूर का हल्वा बनाने की सामग्री :

• 1 कप खजूर, बीज निकाले हुए
• 1/2 कप दूध
• 1/4 कप घी
• 1/4 कप कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, पिस्ता, काजू)
• 1/4 चम्मच इलायची पाउडर

खजूर का हल्वा बनाने की विधि :

• एक पैन में खजूर और दूध डालकर मध्यम आंच पर नरम होने तक पकाएं।
• जब खजूर नरम हो जाए, तो इसे एक ब्लेंडर में पीस लें।
• अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें पिसे हुए खजूर डालकर मध्यम आंच पर भूनें।
• जब खजूर का रंग सुनहरा हो जाए, तो उसमें कटे हुए सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• हलवे को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक या गाढ़ा होने तक पकाएं।
• खजूर के हलवे को गरमागरम या ठंडा परोसें।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago