वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली अंडर-19 टीम के बने कप्तान

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लंबे समय तक बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वीरेंद्र सहवाग की कमी आज भी फैन्स खलती है. वीरेंद्र सहवाग पारी का आगाज ताबड़तोड़ अंदाज में करने के लिए जाने जाते रहे हैं.

अब वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. 18 साल के युवा बल्लेबाज आर्यवीर को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. यह पहला मौका है जब आर्यवीर को किसी बड़ी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने शनिवार को इस 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है. वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन इस बार विशाखापत्तनम में 8 अक्टूबर से होने जा रहा है.

आर्यवीर के लिए पिछले कुछ महीने बेहद शानदार रहे हैं. हाल ही में उन्होंने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई यूथ वनडे सीरीज में भारत अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था.

शानदार फॉर्म में हैं आर्यवीर
इस सीरीज के पहले मैच में बारिश से बाधित मुकाबले में आर्यवीर ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 रनों की दमदार पारी खेली, हालांकि बदकिस्मती से वे महज 3 रन से अर्धशतक से चूक गए थे. तीसरे मैच में भी उन्होंने 34 रनों की उपयोगी पारी खेली थी.

297 रन जड़ किया था कमाल
हाल ही में उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए भी हाथ आजमाए थे. इसके अलावा साल 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान मेघालय के खिलाफ उनके बल्ले से 297 रनों की ऐतिहासिक पारी भी निकल चुकी है, जिसने सभी का ध्यान खींचा था.

दिल्ली अंडर-19 टीम का पूरा स्क्वाड
आर्यवीर सहवाग (कप्तान), तन्मय चौधरी, अर्णव बुग्गा (उप-कप्तान), धन्या नकरा, उदय चावला, गर्व कुमार, अभिराज गगन सिंह (विकेटकीपर), तरुण सिंह (विकेटकीपर), आर्यन शर्मा, ओजसदीप सिंह, किरीत कौशिक, वरुण वंजानी, रुद्र देव यादव, प्रद्युमन सनन, पार्थ राज, शांतनु यादव.

News Desk

Recent Posts

होर्मुज संकट से दुनिया पर खाद्य संकट का खतरा, क्या बोली वित्त मंत्री ?

दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और समुद्री मार्गों में आ रही रुकावटों को लेकर भारत…

4 minutes ago

राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: अभिषेक चौधरी की जीत लगभग तय, खरगे के इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे सामने आने के…

31 minutes ago

प्रशांत महासागर में तूफान नोलो ने पकड़ी रफ्तार, 185 किमी/घंटे की हवाओं के साथ पहुंचा कैटेगरी 3

 होनोलूलू प्रशांत महासागर में उठा चक्रवात नोलो तेजी से मजबूत होकर कैटेगरी 3 का तूफान…

2 hours ago

मसूरी से कैंची धाम तक पर्यटकों का सैलाब, जाम ने बढ़ाई परेशानी; सड़क पर थमे वाहन

गांधी जयंती और वीकेंड की छुट्टियों का असर उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर साफ दिखाई…

2 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, 1.19 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण; कुक्कुट पालकों…

2 hours ago

FD पर 8.25% तक ब्याज! शेयर और गोल्ड के बीच निवेशकों के लिए ये बैंक दे रहे शानदार रिटर्न

नई दिल्ली शेयर बाजार की स्थिति इस समय खस्ता हाल है। वहीं, गोल्ड मार्केट में…

2 hours ago