दुबई से लौटकर रांची में वैभव सूर्यवंशी ने बना डाला विश्व रिकॉर्ड

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेली जा रही है। बुधवार को JSCA Oval Ground, रांची में अरुणाचल प्रदेश और बिहार के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से ऐसा तूफान लाया कि अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों में 190 रन बनाए जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे।

वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में शतक लगाकर घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा बिखर दिया है। अंडर19 एशिया कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला पाने का मलाल लिये रांची में उतरे वैभव ने तबाड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान वैभव का 226.19 का स्ट्राइक रेट रहा।

बता दें कि अब तक बिहार ने 50 ओवरों के इस मैच में 511-4 (46 Ov) का स्कोर खड़ा कर दिया है। रिकॉर्ड खंगालें तो लिस्ट-ए क्रिकेट में यह अब तक का बड़ा स्कोर है। सिर्फ 14 साल और 272 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी पुरुषों की लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने पुरुषों की लिस्ट-A क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वैभव ने महज 59 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए, जो अब तक का सबसे तेज 150 है। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने एबी डिविलियर्स (64 गेंद, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015) और जोस बटलर (65 गेंद, नीदरलैंड्स के खिलाफ 2022) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *