स्पोर्ट्स

रणजी में भी फुस्स साबित हुए विराट कोहली… मैदान पर छाया सन्नाटा, देखिए Video

अरुण जेटली स्टेडिय में दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है। वहीं, करीब 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वो कोई कमाल नहीं कर पाए महज 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए। जैसे ही कोहली का विकेट गिर तो मैदान पर सन्नाटा छा गया। पहली पारी में कोहली को रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड किया।

बता दें कि, यश धुल (32) के आउट होने के बाद कोहली मैदान पर उतरे तब दिल्ली की टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन हो गया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने विराट को देखते ही कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान उन्होंने एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव चौका लगाया। इस शॉट के बाद विराट कोहली काफी कॉन्फिडेंस दिखे लेकिन महज 15 गेंदों का सामना करने के बाद वो 6 रन पर बोल्ड हो गए।

29 साल के रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने बोल्ड किया और कोहली का स्टम्प बाहर निकल कर पहली स्लिप के पास जा गिरा। वहीं, जब कोहली आउट हुए तो हिमांशु का सेलीब्रेशन काफी देखने लायक था जिसका वीडियो भी सामने आा है।

वहीं, विराट कोहली के आउट होते ही उनके प्रशंसक मैदान छोड़ कर जाना शुरू हो गए है। बता दें कि, इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और रेलवे की टीम ने पहले दिन 241 रन बनाएं। हिमांशु सांगवान दाएं हाथ से मध्य गति की तेज गेंदबाजी करते है और उनका जन्म दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में हुआ है। पहले वो दिल्ली की अंडर 19 टीम का हिस्सा भी रह चुके है।

ये भी पढ़ें:

HARYANA: केजरीवाल पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, तो हुड्डा पर भी कर दिया पलटवार

Squid Game Season 3 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानिए क्या है तारीख ?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

19 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago