देश

Nagpur Violenece: औरंगजेब पर नागपुर में हिंसा ! 10 इलाकों में इलाकों में कर्फ्यू, DCP समेत कई पुलिस वाले घायल

मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद ने महाराष्ट्र के नागपुर के महाल में सोमवार की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसा में बदल गया जिसके बाद महाल के बाद हंसपुरी में भी रात भर हिंसा हुई। दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों में आग लगा दी गई। हिंसा के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बता दें कि, उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। पत्थरबाजी में डीसीपी समेत कई पुलिस वाले घायल भी हो गए। अब तक 60 से 65 दंगाइयों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने हिंसाग्रस्त इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

आपको बता दें कि, संभाजी नगर में औरंगजेब के मकबरे को लेकर विवाद हो रहा था। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस मकबरे को ध्वस्त करने की मांग कर रहे थे। दोनों समूहों ने सोमवार सुबह नागपुर में भी प्रदर्शन किया था जिसके कुछ घंटों बाद ही हिंसा भड़क उठी।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7.30 बजे हिंसा भड़क गई, पुलिस पर पथराव किया गया। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, यह अफवाह फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए VHP-बजरंग दल द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समुदाय की पवित्र पुस्तक को जला दिया गया।

हालांकि बजरंग दल ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने औरंगजेब का पुतला जलाया था। वहीं, इस हिंसा में छह लोग और डीसीपी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. डीसीपी निकेतन पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ था।

नागपुर पुलिस का कहना है कि अफवाहों की वजह से झड़प हुई। नागपुर पुलिस के डीसीपी (ट्रैफिक) अर्चित चांडक ने बताया कि घटना गलतफहमी की वजह से हुई लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल प्रयोग किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें:

Himachal Budget 2025 : हिमाचल बजट में बड़े ऐलान, ई वाहन की खरीद पर सब्सिडी, पंचायतों प्रतिनिधियों का लगाया इंक्रीमेंट, बढ़ी सैलरी

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago