Categories: बिजनेस

Vida का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 128KM की रेंज; ₹30 से कम में होगा फुल चार्ज

नई दिल्ली

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा (Vida) ने नया स्कूटर लॉन्च किया है. कंपनी ने विडा वीएक्स पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करते हुए वीएक्स 2 गो एफबी लॉन्च किया है. ये स्कूटर 3.1kWh की बैटरी के साथ आता है और पहले से मिलने वाले वीएक्स 2 गो स्कूटर के साथ बिकेगा। 

दोनों ही स्कूटर में 3.1kWh की बैटरी मिलती है. यहां अंतर सिर्फ रिमूवेबल और फिक्स्ड बैटरी का है. लेटेस्ट वर्जन फिक्स्ड बैटरी के साथ आता है. यानी आप इस स्कूटर की बैटरी को उससे अलग करके चार्ज नहीं कर सकते हैं, जो विडा स्कूटर की एक खास बात है. इस स्कूटर को आप डायरेक्ट प्लग करके चार्ज कर सकते हैं. 
कितनी है कीमत? 

विडा वीएक्स2 गो एफबी (Vida VX2 Go FB) की कीमत 1.13 लाख रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली है. विडा के मुताबिक, इस वेरिएंट को लॉन्च करने की वजह लोगों को ज्यादा विकल्प देना है. इसके बाद लोगों के पास फिक्स्ड बैटरी और रिमूवेबल बैटरी वाले स्कूटर का विकल्प होगा। 

लोग चार्जिंग सॉल्यूशन, इस्तेमाल और अपनी मर्जी के मुताबिक स्कूटर चुन सकते हैं. VX2 Go FB में 3.1kWh की बैटरी मिलेगी. स्कूटर 128 किलोमीटर की क्लेम्ड आईडीसी रेंज के साथ आएगा. इसमें 6kW का स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे की है। 

फीचर और चार्जिंग
विडा स्कूटर डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. हीरो का दावा है कि इसे 0 से 80 परसेंट तक सिर्फ 65 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से 3.1kWh की बैटरी को चार्ज होने में 30 रुपये से भी कम लगेंगे. स्कूटर में 4.3 इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न बाय टर्न नेविगेशन के साथ आता है। 

इसमें 27.2 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज और सिंगल पीस सीट मिलती है. फिक्स्ड बैटरी वेरिएंट्स की एंट्री के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में वीएक्स 2 सीरीज में 5 वेरिएंट मिलेंगे. ये स्कूटर चार बैटरी पैक विकल्पों में आते हैं. इसमें सबसे छोटी बैटरी 2.2kWh की है, जो 93 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. वहीं 4.4kWh सबसे बड़ी बैटरी है, जो 187 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

13 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

13 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

13 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

16 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

16 hours ago