उत्तराखंड का बजट सत्र इस दिन से होगा शुरू, ई-NEVA का सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड सरकार का मंगलवार को बजट सत्र शुरू होगा। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और इसकी जानकारी दी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अध्यक्ष ने बताया कि, विधायकों द्वारा 521 प्रश्न भेजे है और दो विधेयक भी प्राप्त हुए है। वहीं, सत्र की अवधि पूरी तरह से विधानसभा में होने वाले कामकाज पर निर्भर करेगी और इसका अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जाएगा।

वहीं, इस बार के बजट में ई-विधान एप्लिकेशन (e-NEVA) के तहत संचालित किया जाएगा और सत्र शुरू होने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घाटन करेंगे। बता दें कि, विधानसभा की कार्यवाही पूरी तरह से पेपरलेस नहीं होगी। लेकिन विधानसभा में पूछ गए पश्न, उनके उत्तर,बजट और राज्यपाल का अभिभाष्ण डिजिटल रूप से उपलब्ध होगा।

क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष ?

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘डिजिटलीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, लेकिन आगामी सत्र पूरी तरह पेपरलेस नहीं होगा, यह छोटे-छोटे कदम हैं, जो आगे जाकर हमें पूरी तरह डिजिटल बनाने में मदद करेंगे। आने दो-तीन सत्रों के बाद उम्मीद है कि सारी प्रक्रियाएँ पेपरलेस हो जाएंगी।’

वहीं, विधानसभा सत्र के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर भी विशेषष ध्यान दिया गया है। बता दें कि, बोर्ड परीक्षाओं का समय और विधानसभा की कार्यवाही लगभग एक ही समय हो रही है, इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो स्कूल प्रशासन से बात कर यह सुनिश्चित करें कि छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें:

अब तक ये स्टार्स पर्दे पर निभा चुका है छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार

US Deport: 100 या 200 नहीं… अब 14 लाख पंजाबियों को अमेरिका से निकालने की तैयारी

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago