देहरादून. सीएम धामी ने ने ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा और करुणा का पथ दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिशः नमन. आपका जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और मानवता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है.
आगे सीएम धामी ने कहा कि आपके विचारों ने न केवल भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश दिया. आपका जीवन और आदर्श आज भी हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है.
सीएम धामी ने कहा कि जय जवान, जय किसान का उद्घोष कर देश के अन्नदाता और वीर जवानों के सम्मान को नई ऊचाइयां प्रदान करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटिशः नमन. आपका सरल जीवन, उच्च आदर्श और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है.
मॉस्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23वें वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मुख्य सत्र…
भाजपा की नवनियुक्त सहप्रभारी एवं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह देहरादून…
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल…
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस…
वाशिंगटन अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध शांत होने के बजाय…