Categories: Uncategorized

उत्तराखंड: जारी है जंगलों की आग का तांडव, 48 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक

Pithoragarh : उत्तराखंड में जंगलों की आग एक विकराल समस्या बनती जा रही है। गर्मी के बढ़ते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है।

तमाम पेड़-पौधे और जीव-जंतु इस आग में झुलस कर विलुप्त होने के कगार पर भी पहुंच गए हैं. गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे ही पिथौरागढ़ के आसपास के जंगलो में आग लगने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है. जंगलों की आग से निपटना वन विभाग के सामने एक मुश्किल चुनौती है. समय रहते आग पर काबू न पाने की स्थिति में तस्वीरें काफी भयावह होती जा रही हैं और चारो तरफ दिखती है तो सिर्फ तबाही.

उत्तराखंड में जंगलो की आग एक गंभीर समस्या है. गर्मियां बढ़ने के साथ ही जंगलो में आग लगने का खतरा भी बढ़ते जा रहा है, जिससे बेशकीमती वन संपदा जलकर खाक होते जा रही है. बात अगर पिथौरागढ़ जिले की करें तो साल की शुरुआत से ही अभी तक 30 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जल चुके हैं. जिससे लाखों की संपति का नुकसान हो चुका है और आग लगने का सिलसिला जारी है.

जानवर कर रहे आबादी की तरफ रुख
जंगलो को आग से बचाने के लिए वन विभाग अपने स्तर से हर संभव तरीके तो अपना रहा है, लेकिन सीमित संसाधन होने के कारण वह भी मजबूर ही है. आग के कारण जंगलो से जानवर दूसरे इलाके की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे जानवर और मानव के बीच संघर्ष की आशंका भी बढ़ी है और तमाम जीव-जंतुओ के अस्तित्व पर खतरा भी मंडरा रहा है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या है. पिथौरागढ़ के रहने वाले प्रकृति प्रेमी मनीष ने इसे भविष्य के लिए गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि वन विभाग को अपने संसाधन और मैन पॉवर बढ़ाने की जरूरत है.

जंगलों की आग से पर्यावरण को नुकसान तो होता ही है साथ ही यह इंसानों की सेहत के लिए भी हानिकारक है. जंगलों में लगी आग से निकलने वाले धुएं से कई प्रकार की बीमारियां भी जन्म लेती हैं. पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के मुख्य फिजिशियन डॉ. डी एस धर्मसत्तू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आग से दमा की बीमारी हो सकती है और सांस के रोगियों के लिए यह हवा घातक हो सकती है. पहाड़ की भौगोलिक स्थिति और संसाधनों के अभाव के कारण जंगलो में लगी आग को रोक पाना नामुमकिन ही नजर आता है,लेकिन इससे होने वाले नुकसान को कम जरूर किया जा सकता है.

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago