Viral Video : ई-रिक्शे में डांस करते हुए युवाओं का वीडियो, जान जोखिम में डालकर बना रहे हैं रील्स

हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर: सोशल मीडिया के दौर में युवाओं में रील्स बनाने का जुनून कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। फेमस होने की चाहत में युवा कई बार खतरनाक स्टंट भी करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा ई-रिक्शे में सवार होकर फिल्मी गीत पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में एक ई-रिक्शे में सवार हैं। एक युवक रिक्शा का हैंडल भी छोड़कर फिल्मी गीत ‘हीरो ना बनना विलेन रहण दें…’ पर डांस कर रहा है। वहीं, रिक्शा के पीछे कुछ अन्य युवा भी खड़े होकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन युवाओं की यह हरकत बेहद खतरनाक है। ई-रिक्शा का हैंडल छोड़कर डांस करना न केवल खुद के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग युवाओं की इस लापरवाही की निंदा कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें समझा रहे हैं कि फेमस होने के लिए जान जोखिम में डालना सही नहीं है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago