Uncategorized

उत्तराखंड: आदमखोर तेंदुए का खौफ, बच्ची की मौत के बाद सभी स्कूल बंद

उत्तराखंड के टिहरी जिले के न्यू टिहरी शहर में आदमखोर तेंदुए के आतंक से दहशत का माहौल है। शहर के भिलंगाना इलाके में तेंदुए द्वारा 13 साल की बच्ची को मार दिया है। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूल को बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि, वन विभाग की टीम तेंदुए की तालाश में इलाके में तालाशी कर रही है। शनिवार शाम को कोट महेर गांव में अपने घर से बाहर खेलने के लिए निकली साक्षी नाम की लड़की पर झाडियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर लड़की के पड़ोसी उसे बचाने के आए।

उन्होंने आगे बताया कि, तेंदुए ने लड़की को करीब 50 मीटर तक घसीटा और फिर जंगल में भाग गया। वहीं, लड़की की मौत गई। बता दें कि, कोट महेरा की ग्राम प्रधान ने कहा कि, आदमखोर तेंदुए के हमले से पहले भी 22 जुलाई को भौंड गाव में नौ साल की लड़की और 29 सितंबर को पुरवाल गांव में 3 साल के लड़के को मार डाला था।

बता दें कि, वन विभाग ने गांव में डेरा डाला हुआ है और ड्रोन के जरिए तेंदुए को ढूंढा जा रहा है। वहीं, टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुरक्षा कारणों से प्राथमिक और उच्च विद्यालय के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में तीन दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, इन स्कूलों में हाफ ईयरली एग्जाम को भी पोस्पोन कर दिए गए हैं।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago