बढ़ते प्रदूषण के कारण राजधानी में लागू हुआ GRAP-2
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दियों से पहले प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दिल्ली की हवा बेहद खराब रही इस दौरान AQI का स्तर 310 पर पहुंच गया। वहीं, आज से राज्य में ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू कर दी गई है। यह आदेश CAQM ने जारी किया है। बता दें कि, 22 अक्टूबर यानि कि आज भी हवा बेहद खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई लेवल 317 दर्ज किया गया।
वहीं, ऐसा अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और ज्यादा खराब हो सकता है। बता दें कि, ग्रैप-2 के दौरान दिल्ली में कई पाबंदियां लगाई गई है। जिनमें 5 प्रमुख पाबंदियां भी लग गई हैं।
800kwa से अधिक क्षमता वाले जेनरेटर तभी चल सकेंगे जब वह रेट्रोफिटिंग करवाएंगे ।
प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग फीस को बढ़ाया जाएगा।
डीजल जनरेटर चलने पर रोक लगेगी।
नैचुरल गैस, बायो गैस, एलपीजी से चलने वाले जेनरेटर चल सकेंगे।
सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की सर्विस को बढ़ाया जाएगा।
प्रतिदिन सड़कों पर मैकेनिकल/वैक्यूम स्वीपिंग और पानी का छिड़काव होगा।
RWA अपने सिक्योरिटी गार्ड को हीटर देंगी ताकि वे गर्माहट के लिए कूड़ा, लकड़ी या कोयला न जलाएं।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…