देश

उत्तराखंड: औरंगजेबपुर हुआ अब शिवाजी नगर… धामी सरकार ने बदले 15 जगहों के नाम

उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के 4 जिलों में 15 स्थानों के नाम बदलने का एक बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले से स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कदम भारतीय संस्कृति और गौरवपूर्ण विरासत के संरक्षण की दिशा में उठाया है, ताकि लोग महापुरुषों से प्रेरित होकर अपनी भारतीयता की पहचान बना सकें।

इस परिवर्तन के तहत, हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा स्थानों के नाम बदले गए हैं। विशेष रूप से, औरंगजेबपुर का नाम अब शिवाजी नगर रखा गया है। यह कदम उस भावना को दर्शाता है, जिसमें भारतीय इतिहास के महान नायकों की सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। इसके अलावा, गाजीवाली का नाम बदलकर आर्य नगर किया गया है।

हरिद्वार में इन जगहों के नाम बदले

चांदपुर को ज्योतिबा फुले नगर,

मोहम्मदपुर जट को मोहनपुर जट,

खानपुर कुर्सली को अंबेडकर नगर,

इदरीशपुर को नंदपुर,

खानपुर को श्रीकृष्णपुर,

अकबरपुर फाजलपुर को विजयनगर।

देहरादून का मियांवाला हुआ रामजीवाला

इसके अतिरिक्त, देहरादून जिले में मियांवाला को अब रामजीवाला के नाम से जाना जाएगा। पीरवाला का नाम बदलकर केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर, और अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर किया गया है।

नैनीताल जिले में भी कुछ महत्वपूर्ण नाम बदलाव किए गए हैं। नवाबी रोड को अब अटल मार्ग के रूप में जाना जाएगा, जबकि पनचक्की से आईटीआई मार्ग को गुरु गोवलकर मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही उधम सिंह नगर जिले में सुल्तानपुर पट्टी का नाम अब कौशल्या पूरी रखा जाएगा।

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब महाराष्ट्र में औरंगजेब के नाम को लेकर विवाद चल रहा है, और उत्तराखंड सरकार ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर माना है। मुख्यमंत्री धामी ने इस बारे में कहा कि इन बदलावों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, जन भावना और महापुरुषों के योगदान को सम्मानित करना है।

इस परिवर्तन की घोषणा सीएम कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी की गई है, और इसके बाद से प्रदेशभर में इन नाम बदलावों को लेकर चर्चा जोरों पर है। यह कदम प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़े:

मध्य प्रदेश: 19 शहरों में आज से नहीं मिलेगी शराब, जानें कौन कौन सी हैं जगह

MI को मिला एक और कोहिनूर… 23 साल का खिलाड़ी डेब्यू में मचाया धमाल..

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago