हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को प्रदेश में निकाय चुनाव ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से कराने की मांग काे लेकर राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और इस संबंध में उन्हाेंने ज्ञापन भी साैंपा। वहीं, कांग्रेस की बैलट पेपर से चुनाव की मांग को स्टेट इलेक्शन कमीशन ने नकार दिया है और अब स्टेट इलेक्शन कमिशन आज कांग्रेस को डिटेल्ड जवाब भेजेगा।
बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा, गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री कर्ण दलाल समेत कई नेता चुनाव आयुक्त से मिले। पत्रकारों को ज्ञापन की प्रतियां देते हुए उदयभान ने कहा कि निकाय चुनाव EVM की बजाए बैलेट पेपर से होने चाहिए। उन्हाेंने ईवीएम से चुनाव में धांधली की संभावनाएं जताई। इसकाे लेकर उन्हाेंने तर्क दिया कि जब उत्तराखंड में बैलेट पेपर से चुनाव हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं। उन्हाेने कहा कि ईवीएम काे लेकर सुप्रीम कोर्ट और होईकोर्ट में कई मामले भी लंबित है, ऐसे में ईवीएम से चुनाव नहीं होने चाहिए।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…