CJP के ‘चलो संसद’ मार्च पर बवाल, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, दिल्ली में हाई अलर्ट

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन दिल्ली में माहौल गरमा गया। पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) ने ‘चलो संसद’ मार्च का ऐलान किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्र और अभ्यर्थी जंतर-मंतर पर जुट गए। रविवार शाम से ही देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र और उनके परिजन दिल्ली पहुंचने लगे थे। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी और संसद के आसपास कई जगह बैरिकेडिंग कर दी।

बिना अनुमति मार्च पर सख्ती

दिल्ली पुलिस का कहना है कि CJP की ओर से संसद मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसी वजह से नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके तहत बिना अनुमति भीड़ जुटाने, जुलूस निकालने और प्रदर्शन करने पर रोक रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान हंगामा

सोमवार सुबह प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए। जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इसी बीच आम आदमी पार्टी के कुछ नेता भी जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।

मेट्रो सेवाओं पर भी पड़ा असर

सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत पांच मेट्रो स्टेशनों के कुछ एंट्री और एग्जिट गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे। हालांकि, कुछ समय बाद राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर इंटरचेंज और सभी गेट दोबारा खोल दिए गए।

पूरी दिल्ली में अलर्ट

संसद के मानसून सत्र और CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। जंतर-मंतर, संसद मार्ग, सेंट्रल विस्टा और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत प्रदर्शन का हिस्सा न बनें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

admin

Recent Posts

Janmashtami Traffic Advisory: दिल्ली, नोएडा और मथुरा में कई रास्तों पर पाबंदी, जानें ट्रैफिक प्लान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े…

21 hours ago

Ahmedabad Flight Emergency Landing: Bomb Threat मामले में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे ! जांच जारी

दमाम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने…

23 hours ago

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड केस में मिली जमानत

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…

2 days ago

स्कूलों में एंट्री और वीडियो बनाने पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…

2 days ago

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo फ्लाइट मस्कट डायवर्ट, हवा में हुई मेडिकल इमरजेंसी

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते…

2 days ago

आकाश आनंद को अभी बड़ी जिम्मेदारी नहीं, मायावती बोलीं- और परिपक्व होने की जरूरत

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…

2 days ago