20 जुलाई 2026 से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया है कि संसद सत्र के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर भारी ट्रैफिक और सुरक्षा जांच के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा रहेगा। सुरक्षा कारणों से इन रास्तों पर कभी भी ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।
संसद भवन के आसपास मौजूद विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन, सुनहरी मस्जिद, पटेल चौक, बूटा सिंह, प्राइम चौक, जीआरजी और जलेबी चौक जैसे प्रमुख राउंडअबाउट पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रह सकती है। यहां सुरक्षा जांच और वीआईपी मूवमेंट के चलते ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है।
लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग भी बताए हैं। जरूरत पड़ने पर जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, विनय मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आरएमएल राउंडअबाउट, मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
संसद सत्र के साथ ही कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस अतिरिक्त सतर्क है। इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन में समय-समय पर बदलाव किया जा सकता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि संभव हो तो निजी वाहन की बजाय दिल्ली मेट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा आसान रहेगी।
अगर आपको ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता की जरूरत हो, तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर अपडेट देख सकते हैं। इसके अलावा ट्रैफिक हेल्पलाइन 1095, 011-25844444 और व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े…
दमाम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने…
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…
दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते…
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…